फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 35 महिला खिलाड़ियों ने ऊंची कूद में दिखाया दम

Sun, 01 Sep 2024 04:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर खेल सप्ताह चल रहा है। शनिवार को ऊंची कूद महिला वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें लगभग 35 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने किया। महिलाओ ने ऊंची कूद में अपने दखखम का प्रदर्शन किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में दीप्ति प्रथम, डोली द्वितीय और वंदना तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे स्थान पर खुशी चुनी गईं। निर्णायक में अभिषेक यादव, रोशनी, सोनम, पूजा और शुभा रहे। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि प्रति वर्ष खेल सप्ताह पर यह सारी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कुमुद शर्मा, निमिषा, भावना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें