फिरोजाबाद। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जिले के थानों की पुलिस ने 12 घंटे अभियान चलाकर कुल 346 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया है।
रविवार सुबह आठ से रात आठ बजे तक जिले की पुलिस द्वारा अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटर, अपराधियों के निवास आदि स्थलों पर पहुंचकर उनका सत्यापन किया। उनकी वास्तविक स्थिति जानी गई। थानों के रजिस्टर नं. 8 की प्रविष्टियों को अपडेट किया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटरों से उनकी वर्तमान स्थिति, रोजगार, रहन सहन व मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी हासिल की। हिस्ट्रीशीटर की मोबाइल से नवीन फोटो, उनका वर्तमान प्रचलित मोबाइल नंबर लेते हुए जीविका के श्रोत के बारे में जानकारी की गई। अभियान के दौरान कुल 346 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया।संवाद