फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले में 32 नई गोशालाएं बनकर तैयार

Tue, 30 May 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 32 नई गोशालाएं बनकर तैयार
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश को इन नवीन गोशालाओं में रखा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में मनरेगा योजना से 32 नई गोशालाओं में गायों को रखने को शेड बनकर तैयार हो गए हैं। इन गोशालाओं के तैयार होने के साथ ही गोवंश को रखने की प्लानिंग शुरू कर दी। ताकि ग्रामीण अंचल में खुले में घूमने वाले सभी गोवंशों को गोशालाओं में रखा जा सके। इनके चालू होने से ग्रामीण जनता को काफी राहत मिलेगी।
जिले में आवारा घूमने वाले गोवंशों को गोशाला में रखने के लिए स्थान का अभाव था। डीएम रवि रंजन एवं सीडीओ दीक्षा जैन गोशाला की संख्या बढ़ाने के लिए मनरेगा योजना से ग्राम पंचायतों में खाली भूमि पर शेड को बनाने का निर्णय लिया। इसके तहत जिले के आठ ब्लाकों में गोशाला के लिए स्थान का चिह्नांकन करने के साथ-साथ गोशाला के लिए शेड बनाने का काम किया जा रहा है। मनरेगा योजना से अभी तक जिले में 32 गोशाला बनकर लगभग तैयार हो गई है। गोशालाओं के तैयार हो जाने के साथ इनमें गोवंश पशुओं को रखने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है। जिले के सभी नौ ब्लाकों में बाहर घूमने वाले गोवंशों को रखकर जो अभी तक किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे थे उनको बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन



इन स्थानों पर तैयार की गई गोशालाएं
अरांव ब्लाक में भनुपुरा, असवाई, पिड़सरा, सारख, एका में पिल्खतर फतेह, फतेहपुर पाट, गदनपुर, नगला गोकुल, टांडा,नगला गोसा,फिरोजाबाद में आकलपुर दामोदरपुर, बसई मोहम्मदपुर, सोफीपुर, बैंदी,हमीरपुरा, जसराना ब्लाक में शादीपुर,झपारा, नगला रामा, हाथवंत में शेखनपुर, रीवा, सांती, कटैना हर्षा, गढ़ौरा, मदनपुर ब्लाक में मुजफ्फरपुर, खटुआ मई एवं रुरिया, नारखी में जामपुर,सिकंदरपुर कोटला, बरतरा, शिकोहाबाद में मुबारकपुर,फतेहपुर कर्खा,नौशहरा शामिल है।
विज्ञापन


जिले में 32 गोशाला मनरेगा योजना से बनकर तैयार हो गई है। यहां पर गायों को रखने के लिए टिनशेड बनाने के साथ-साथ पेयजल की सुविधा के लिए कुंड तथा चारे के लिए नाद आदि को बनाया है। ताकि गायों को यहां पर रखा जा सके।
प्रदीप कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें