फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिवाली पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, अभियंता तैनात

Sun, 19 Oct 2025 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली पर शहर क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में 18, तहसील स्तर पर 20 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता मागेंद्र कुमार ने बताया कि सभी विद्युत सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में उपकरणों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। अब किसी भी कार्य के लिए शटडाउन नहीं दिया जाएगा। भाई दूज तक सभी विद्युत सबस्टेशन पर एसडीओ, अवर अभियंता रात 12 बजे तैनात रहेंगे। संविदा कर्मचारियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। अस्थायी संकट दूर करने के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्राली उपलब्ध है। मोबाइल ट्राली के माध्यम से बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें