फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कन्या सुमंगला योजना के 20630 पात्रों को मिलेगी 25 हजार सहायता राशि

Fri, 08 Mar 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कन्या सुमंगला योजना के तहत कन्याओं को एक अप्रैल 2024 से 15 हजार के स्थान पर 25 हजार की सहायता राशि शासन की ओर से प्रदान की जाएगी। शासन ने कन्याओं को मिलने वाली धनराशि में दस हजार का इजाफा किया है। वर्तमान में जिले में 20630 कन्याओं को इसका लाभ मिल रहा है। घोषणा पत्र में भी शासन ने ढिलाई दे दी है।गरीबों के लिए कन्याएं बोझ नहीं बने इसलिए शासन की ओर से कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनके घर में दो बेटियां या एक बेटा एवं एक बेटी है। यदि किसी के पहले से एक बेटा है और जुड़वा दो बेटियां हुई हैं तो वह भी इस योजना की हकदार बन सकेंगी। शासन की ओर से बेटियों के लिए शुरू की गई इस योजना का लाभ लेने के लिए तीन लाख तक परिवार की वार्षिक आय वाले ऑनलाइन आवेदन करने पर लाभ मिलेगा। घोषणा पत्र की शर्तों को आसान कर दिया है।
विज्ञापन


कन्या सुमंगला योजना में इस तरह मिलेगी सहायता राशि

कैटेगरी- -पहले -एक अप्रैल 2024 से
1-जन्म पर -2000 -5000
2-टीकाकरण -1000 -2000
3-कक्षा एक में प्रवेश-2000 -3000
4-कक्षा 6 में प्रवेश -2000 -3000
5-कक्षा 9 में प्रवेश -3000 -5000
6-ग्रेजुएशन प्रवेश -5000 -7000
कुल धनराशि -15000 -25000
-
-कन्या सुमंगला योजना में कन्याओं को दी जाने वाली सहायता राशि को एक अप्रैल 2024 से शासन से 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। घोषणा पत्र के नियम एवं शर्तों को आसान कर दिया है। अब सिर्फ एक फार्म भरना होगा।
विज्ञापन

मिथिलेश कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें