फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीद फरोख्त करने वाले किसान आयकर के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन खरीद फरोख्त करने वाले किसान आयकर के रडार पर
विज्ञापन

बैंक खातों में एक मुश्त धनराशि जमा करने पर जारी किए नोटिस मांगा ब्यौरा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। आयकर विभाग द्वारा जनपद के ऐसे किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, उनके द्वारा हाइवे के आसपास जमीन की खरीद-फरोख्त की जा रही है।
आयकर विभाग द्वारा उद्यमी, व्यापारी, नौकरी पेशा से लेकर किसानों के बैंक खातों पर सीधे नजर रखी जा रही है। जनपद में कई स्थानों पर सिक्सलेन व फोरलेन निर्माण में जिन किसानों की जमीन गई है। जमीन देने के बाद किसानों ने दूसरे स्थानों पर जमीन खरीदी, अथवा एक मुश्त धनराशि सीधे अपने खाते में जमा कर दी है। वह किसान आयकर विभाग के नजरें में आ गए हैं। लाखों की धनराशि एक साथ निकासी व जमा करने को लेकर आयकर विभाग द्वारा ऑनलाइन जांच की जा रही है। आयकर मुख्य कार्यालय से सीधे ऐसे किसानों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें किसानों से बैंक खातों में जमा की गई एक मुश्त धनराशि का पूरा विवरण मांगा गया है। यदि किसान एकमुश्त जमा धनराशि का ब्यौरा नहीं दे पाए तो आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें