फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ब्रह्मपुत्र मेल से 17 किलो गांजा बरामद, नहीं मिला तस्कर

Sat, 11 Nov 2023 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ब्रह्मपुत्र मेल के एक कोच से शुक्रवार सुबह 17 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने गांजा तस्करों की तलाश की, लेकिन कोई भी पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक राजीव तोमर टूंडला स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अपराधियाें की सुरागकसी में थे। इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली कि कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल के कोच एम-1 से गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक ने अधिकारियों को, सीआईबी, आरपीएफ को ट्रेन से गांजा तस्करी कर ले जाए जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 4.29 बजे करीब ट्रेन टूंडला स्टेशन पर पहुंची तभी कोच के गेट पर रखे दो संदिग्ध लगेज को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने यात्रियों से उक्त लगेज किसका है की जानकारी, लेकिन किसी ने भी अपना नहीं बताया। तब पुलिस ने उसे ट्रेन से उतार लिया। जब पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो उसमें गांजा था। 17.35 किग्रा गांजा बरामद करते हुए अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। प्रदेश में बरामद गांजे की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई जा रही है। टीम में सीआईबी के एएसआई विनोद गौतम, आरपीएफ के एएसआई मुकेश उपाध्याय, जीआरपी के एसआई राजीव तोमर, सिविल पुलिस के एसआई कुलदीप मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें