फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार करोड़ का 1575 किलो गांजा आगरा में कराया नष्ट

Wed, 22 Jan 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांजा नष्ट कराते पुलिस अ​धिकारी। - फोटो : गांजा नष्ट कराते पुलिस अ​धिकारी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर एका पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाते समय पकड़े गए 1575 किलो गांजे काे आईजी आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में गठित रेंज स्तरीय कमेटी की देखरेख में आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र की फैक्टरी में नष्ट कराया है। नष्ट कराए गए गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। थाना एका पुलिस ने 2021 में तस्करी के लिए ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे 1575 किलो गांजे को पकड़ा था। इसके विनिष्टीकरण के आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिए। आदेश पारित होने के बाद आईजी आगर रेंज दीपक कुमार के निर्देशन में रेंज स्तरीय टीम गठित की गई थी। बुधवार को आगरा थाना एत्मादपुर के धरैरा स्थित जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में उक्त गांजे को नष्ट आईजी आगरा, टीम के सदस्य एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, एसपी यातायाता मथुरा मनोज यादव की मौजूदगी में कराया गया। इस दौरान एसओ एका रमित कुमार आर्य भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। नष्ट कराए गए गांजे की कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें