फिरोजाबाद। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाले की पुलिया पर कई दुकानदारों के यहां पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के आयटम मिले। सभी तीन दुकानदारों पर 31000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल और स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को नाले की पुलिया और नालबंदान पुलिस चौकी के समीप पहुंची। चेकिंग के दौरान सत्यदेव दुकानदार के यहां पर 100 प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरीबैग मिले। दुकानदार पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया। अभियान के अगले चरण में विकार अहमद पुत्र निसार अहमद की दुकान पर पहुंची टीम को मौके पर 12 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन निर्मित ग्लास, चम्मच कांटे मिले। दुकानदार पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।टीम ने राजेश कुमार पुत्र शैल बिहारी के यहां से भी 3.6 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन के आयटम जब्त किए। दुकानदार पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि मौके पर ही वसूली गई।