टूंडला। शहर से सटे गांव बसई में विशालकाय अजगर देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया तथा उसे लोडर वाहन में लादकर यमुना स्थित जंगल में छोड़ दिया। मामला बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे करीब का है। थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी देवेंद्र बैनीवाल अपने खेतों पर भ्रमण कर रहे थे। तभी खेत में उन्हें विशालकाय अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार अजगर की लंबाई करीब 14 फीट थी।