सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी महिला सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रभूदयाल (45) पुत्र जटर सिंह निवासी धर्म नगर नसीरपुर थान नसीरपुर बाइक से उलासपुर जा रहा था। बाइक पर उसका साला शेखर व रवीना पत्नी शेखर भी सवार थे।
बाइक सवार तीनों लोग जैसे ही उलासपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। प्रभूदयाल की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि रवीना व उसका पति शेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना नसीरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।