फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 130 लाख हुए खर्च, ओवरब्रिज के नीचे नहीं बन सका स्ट्रीट वेंडर जोन

Sun, 17 Sep 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर जोन बनाने के नाम पर ओवरब्रिज के नीचे 130 लाख रुपये विकास कराने पर खर्च कर दिए। लेकिन अभी तक इस भूमि पर वेंडर जोन नहीं बनाया जा सका। वेंडर जोन वाले स्थल पर बाइक एवं कार संभालने वाले मिस्त्रियों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट संचालकों का कब्जा जरूर हो गया है। निगम के अफसरों की ओर से इस दिशा में कोई पहल भी नहीं की जा रही है। यही कारण है कि प्रमुख मार्गों के किनारे ठेल लगाकर सामान की बिक्री करने को मजबूर हैं। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बढ़ावा देने को वेडिंग जोन ओवरब्रिज के नीचे बनाए जाने की प्लानिंग की थी। इसी कारण इस भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने के साथ लोहे की रेलिंग को लगाया गया था, जिससे ठेल खोमचे से लोगों को खरीदारी करने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसमें लाखों रुपये नगर निगम की ओर से खर्च कर दिया गया। शहर में प्रमुख सड़कों व चौराहों पर खड़े होने पर पथ विक्रेताओं के पंजीयन भी कराए गए, जिससे पंजीकृत पथ विक्रेता और ठेल-खोेमचे लगाने वालों को चौराहों से हटाकर स्ट्रीट वेडिंग जोन में शिफ्ट किया जा सके। ताजा स्थिति में वेडिंग जोन के अधिकांश हिस्से में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के सर्विस सेंटर व ट्रांसपोेर्ट कंपनी संचालकों के वाहन खड़े नजर आते हैं। वहीं गरीब तबके के लोग यहां होटल ढाबे चला रहे हैं।
विज्ञापन

-
पंजीकृत पथ विक्रेता भटकने को मजबूर -नगर निगम में लगभग 200 से अधिक पथ विक्रेताओं को एक जगह शिफ्ट कराने के इरादे से बनाए बेडिंग जोन शिफ्ट करने को पंजीयन कराया था। लेकिन निगम द्वारा स्थान तय नहीं किए जाने के कारण यह सुभाष तिराहे, क्लब चौराहे, बौद्याश्रम रोड चौराहे, कोटला चुंगी पर ठेल-खोमचे सजाने को मजबूर है। इनके कारण चौराहों पर जाम जैसे हालात भी रहते है।

उखड़ने लगे टाइल्स व इंटरलॉकिंग
लाखों की लागत से दो साल पहले डीएवी इंटर कॉलेज के सामने से लेकर बौद्याश्रम चौराहा तक हाईवे पुल के नीचे इंटरलॉकिंग उखड़ना प्रारंभ हो गई। साप्ताहिक बंदी के दिन मंगलवार के दिन लगने वाले बाजार में फड़ सजाने वालों के द्वारा बल्ली आदि लगाने को खुदाई की जाती है। इसके कारण डीएवी इंटर काॅलेज एवं दाऊदयाल के समीप इंटरलॉकिंग की पटरी उखड़ गई है।
विज्ञापन



अधिकारी की बात
-वेडिंग जोन पथ विक्रेताओं को शिफ्ट कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को पंजीयन कराने का जिम्मा सौंपा है। वेडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को शिफ्ट कराने का काम शीघ्र ही पूरा करेंगे।
विज्ञापन

नीरज कुमार पटेल, कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें