फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति नहीं मिलने से परेशान जिले के 42 हजार छात्र

विज्ञापन
computer spy
विज्ञापन
फिरोजाबाद । जिले के 42 हजार से ज्यादा छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2018-19 में दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत सामान्य के लगभग 14500, एससी वर्ग के 24677, पिछड़ा वर्ग के 47891 और अल्पसंख्यक वर्ग के 5003 छात्रों ने अपने आवेदन किए थे। लेकिन शासन स्तर से लगभग 50 प्रतिशत छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति भेजी गई है । शेष लगभग 42333 छात्रों की छात्रवृत्ति अभी भी अधर में लटकी हुई है।
  • छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों का विवरण-
  • वर्ग छात्र                 संख्या
  • सामान्य                  6000
  • अनुसूचित जाति        18658
  • पिछडा वर्ग               14866
  • अल्पसंख्यक              2809

छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति शासन से सीधे छात्रों के खातों में हस्तांरित की जाती है। विभागीय स्तर से पात्रता की श्रेणी में आने वाले सभी छात्रों का डाटा शासन को फॉरवर्ड किया था।
प्रज्ञाशंकर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें