बकाया न चुकाने पर 11 बिजली कनेक्शन काटेफरिहा। गांव धबारा में विद्युत विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 बिजली कनेक्शन काट दिए।
इन कनेक्शनों पर करीब सात लाख रुपये का बकाया था। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता जसराना राहुल सिंह के निर्देशन में की गई।विद्युत विभाग की ओर से गांव में बकाया बिल निस्तारण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। अवर अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि शासन की योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिल में शामिल ब्याज पर शत-प्रतिशत और मूल बकाया पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ता दो हजार रुपये में पंजीकरण कर शेष बकाया राशि एकमुश्त या 750 अथवा 500 रुपये प्रतिमाह की आसान किश्तों में जमा कर सकते हैं। संवाद