फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के रूप में किया 11 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्योग विभाग की सख्ती के बाद सुहागनगरी में संचालित कांच ग्लास व चूडी इकाईयों में कार्यरत करीब 16 हजार नियमित कर्मचारियों को मार्च व अप्रैल माह का वेतन जारी कर दिया गया। संबंधित इकाई संचालकों ने वेतन भुगतान संबंधी साक्ष्य उद्योग विभाग को प्रेषित कर दिए। शासन के निर्देशों के बाद जिले के उद्योग विभाग ने फिरोजाबाद में 322 ग्लास व चूड़ी इकाइयों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को लॉकडाउन अवधि में बगैर कटौती वेतन भुगतान के निर्देश दिए थे। वहीं वेतन भुगतान संबंंधी साक्ष्य उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। वेतन भुगतान का साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने वाले इकाई संचालक/भागीदारों को गत चार अप्रैल को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उद्योग विभाग की सख्ती के बाद गत आठ अप्रैल तक करीब तीन सौ इकाइयों ने 16250 नियमित कर्मचारियों को लगभग 11 करोड़ रुपए वेतन भुगतान संबंधी साक्ष्य उपलब्ध करा दिए। सहायक विकास अधिकारी संदीप यादव के अनुसार साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने वाली करीब 19 इकाइयों को फोन कर सूचना उपलब्ध कराने की हिदायत दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें