शिविर में 103 लोग रक्तदान कर बने महादानी अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कल्पतरू ट्रस्ट ने अग्रवाल धर्मशाला में लगाया कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कल्पतरू ट्रस्ट संस्था द्वारा रक्तदान शिविर मोहल्ला गढैया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें 103 लोग रक्तदान कर महादानी बने। यह रक्त बीमार और दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जान बचाने के कार्य आएगा। शिविर में संस्था सदस्यों के अलावा रक्तदान करने वालों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
बुधवार को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर की टीम ने रक्तदाताओं का ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन चेक किया। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने रक्तदान किया। संस्था के संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने कहा कि एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचाता है। ऐसे में स्वस्थ एवं युवाओं को रक्तदान करने में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। शिविर में 103 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने अमर उजाला उजाला फाउंडेशन का भी आभार जताया। रक्तदान करने के लिए लोगों में उत्साह दिखा।
इस अवसर पर संस्थापक केके खंडेलवाल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सचिव तरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत सोनी, प्रशांत विक्रम सिंह, अतुल अग्रवाल, अमन मित्तल, तनय अग्रवाल, आशीष तोमर, विष्णू मोहन, विशाल अग्रवाल, राजकिशोर, संकर चौहान, संजीव बंसल, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, लकी जैन, संदीप अग्रवाल, संजीव गर्ग, पीयूष अग्रवाल मौजूद रहे।