फिरोजाबाद। सड़कों पर स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने विशेष रूप से बुलेट में पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर और अवैध रूप से हूटर लगाने वाले वाहनों को निशाना बनाया। अभियान के तहत कुल 1002 वाहनों के चालान काटकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 06 वाहनों को सीज कर दिया गया। संवाद