फिरोजाबाद। गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत जिले भर में विशेष जांच शिविर लगाए गए। एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सहित कुल 23 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में करीब 1200 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच में 100 से अधिक महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) पाई गई। उन्हें दवा और पोषण की सलाह दी गई। शिविरों में ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर आदि जांचें की गईं। जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया गया।