फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुएं से युवक का सिर विहीन धड़ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनिहां (फतेहपुर)। रविवार रात कुएं में सिर विहीन युवक का धड़ उतराता मिला। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस धड़ की पहचान में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरीकंजरनडेरा गांव के जंगल में एक पुराना कुआं है। कुएं के आसपास खेत हैं। कुएं में रविवार रात ग्रामीणों ने शव उतराता देेखकर पुलिस को सूचना दी। जोनिहा चौकी प्रभारी रीतेश राय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। शव बाहर निकला तो धड़ से सिर गायब था।
पुलिस का मानना है कि शव करीब 25 दिन पुराना है। इसी वजह से शरीर सड़ और गल गया है। सड़ने की वजह से सिर का हिस्सा क्षत-विक्षत हो सकता है। पुलिस ने रात को ही धड़ को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कुएं में कांटा डालकर सिर की खोज करती रही। हालांकि सिर का कोई पता नहीं लग सका। कुआं करीब 30 फीट गहरा और काफी संकरा है। कुएं से खोजबीन में एक जोड़ी लाल रंग की चप्पल मिली है। मृतक काले रंग की पैंट पहने था। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें