फाइल फोटो-01-अनूप सिंह। स्रोत: परिजन
हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजूरा खुर्द मजरे दरियापुर गांव में रविवार को फर्राटा में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अनूप सिंह (25) बुआ स्व. राजकली की तेरहवीं संस्कार में 19 अगस्त को शामिल होने दरियापुर गांव आया था। रविवार सुबह वह पड़ोसी रवि के घर गया था। यहां फर्राटा (पंखा) चल रहा था।
अनूप ने फर्राटा को अपनी ओर घुमाने का प्रयास किया। तभी करंट की चपेट में आकर वह गिर गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।