फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के पास 27 वर्षीय युवक किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसकी जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। इधर, मलवां थाना क्षेत्र के रामपुर पचभिटा निवासी राजेश कुमार साहू बाइक से जा रहा था। हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया।
थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी फरीदपुर निवासी फूलचंद्र बाइक से कचहरी आया था। घर लौटते समय राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां के पास बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी शुभम ट्रक में खलासी है। वह अढ़ावल खदान मौरंग लोडिंग पर गया था। खदान में ट्रक मुड़वा रहा था। पीछे से आए अन्य ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी किशन भट्ठा मजदूर है। वह ट्रैक्टर पर लदी कच्ची ईंट उतारने जा रहा था। ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला की जहर खाने से हालत बिगड़ी
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरानार गांव निवासी सुनील कुमार का किसी बात पर पत्नी चुन्नी देवी से विवाद हो गया। विवाद के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें