फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

Tue, 01 Aug 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। तालाब में डूबने से रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। परिजनों को खोजबीन के दौरान सुबह तालाब में शव उतराता दिखा।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा निवासी राकेश सोनकर का पुत्र प्रशांत सोनकर (20) ननिहाल जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ला निवासी नाना छोटेलाल सोनकर के घर में कई साल से रहता था। घर के बाहर रात को बरामदे में सोया था। वह सुबह बिस्तर पर नहीं दिखा। परिजन खोजबीन करते घर के नजदीक तालाब के पास पहुंचे। तालाब में प्रशांत का शव उतराता देखकर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। मामा रामविलास ने बताया कि प्रशांत मिर्गी रोग से ग्रसित था। घर से रात को शौचक्रिया के लिए तालाब किनारे गया होगा। वहीं दौरा पड़ने से तालाब में डूबा गया होगा। घटना से पिता व मां रेनू का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें