फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आने से सोमवार रात युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मीनातारा खरखर गांव निवासी वेद प्रकाश (38) ने सोमवार रात नौ बजे सोने के दौरान फर्राटा पंखे को चारपाई की ओर घुमाने का प्रयास किया। पंखे में करंट उतरने से वह चपेट में आकर झुलस गए। परिजन सीएचसी खागा ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पत्नी तुलसी देवी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें