औंग। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक 20 मीटर तक घिसटता चला गया। चेहरा और शरीर क्षत विक्षत हो गया। हादसा बुधवार दोपहर खंभा नंबर 19 व 21 के बीच अपलाइन पर हुआ। उसकी उम्र करीब 32 साल के आसपास मानी जा रही है।
बिंदकी रेलवे स्टेशन से कर्मचारियों ने शव पटरी हटवाकर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा है।
हाईवे पार कर रहे टेलर की सड़क हादसे मेें मौत
थरियांव। सिलाई की दुकान से मंगलवार रात घर लौट रहे टेलर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टेलर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थरियांव थाना क्षेत्र के आमापुर निवासी नफीस मोहम्मद ने बताया कि भाई शकील अहमद (48) सिलाई मास्टर थे। वह शहर की एक दुकान पर सिलाई का काम करते थे। मंगलवार शाम सिलाई की दुकान से घर आ रहे थे। आमापुर हाईवे पर रात को पहुंचे। टेंपो से उतरने के बाद पैदल हाईवे पार कर रहे थे। किसी वाहन ने टेलर को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने शकील के परिजनों को सूचना दी। हादसे से पत्नी जुलेखा खातून, पुत्री फिजा बानो, शिफा बानो, पुत्र मोहम्मद शोएब, मोहम्मद साेहेल का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।