हुसैनगंज। गैर प्रांत से लौटते समय एक युवक रास्ते से गायब हो गया। गायब युवक के परिजनों ने उसके दोस्त के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी संदीप सविता (29) बिंदकी थाने के घरही खेड़ा निवासी दोस्त सोनू के साथ मजदूरी करने हैदराबाद गया था। आठ जनवरी को संदीप अपने साथी सोनू के साथ गांव आने के लिए हैदराबाद से ट्रेन पर बैठा। सोनू के मुताबिक झांसी में उतरकर दोनों लोग बस से सफर करने लगे थे। इसी दौरान रास्ते में संदीप गायब हो गया। उसका बैग व मोबाइल बस में मिला है। सोनू ने उसका बैग, मोबाइल उसके घर पहुंचाया और संदीप के गायब होने की सूचना दी। संदीप के भतीजे सचिन ने रविवार को हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। युवक झांसी क्षेत्र से गायब हुआ है। यहां से कोई मतलब नहीं है।
..................