फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पावरग्रिड लाइन के खंभे में चढ़े युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। पावरग्रिड लाइन के खंभे पर चढ़े एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।उसकी मानसिक हालत बिगड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर सेमरईया निवासी कमलेश कुमार लोधी का पुत्र विमलेश कुमार (24) मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। उसकी कुछ माह से दिमागी हालत बिगड़ी रहती थी। गांव में पिता के साथ रहता था। नशा भी करता था। करीब 20 साल पहले विमलेश की मां की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव किनारे से गुजरी पावरग्रिड लाइन के खंभे पर अक्सर चढ़ जाता था। इसके बाद उतर आता था। वह शुक्रवार को भी खंभे पर चढ़ा था। करंट का झटका लगने से खेत पर गिरा। हादसा देखकर खेत पर काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। हालत नाजुक देखकर विमलेश के पिता को सूचना दी। परिजनों के पहुंचते ही विमलेश ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि खंभे में चढ़ने से करंट की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें