फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टोल प्लाजा पर टिकैत से मिलने के लिए जुटे कार्यकर्ता

Tue, 19 Dec 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम को भाकियू टिकैत गुट के जिले भर के कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत का मलवां क्षेत्र के कांधी मदारीपुर में मंडल महासचिव वीरेंद्र पटेल की तेरहवीं में शामिल होने जाने का कार्यक्रम है। इसे लेकर जिलेभर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता राकेश टिकैत से मिलने के लिए एकत्र हुए हैं। इस मौके पर भीड़ की वजह से कानपुर से फतेहपुर जाने की दो लाइनें बंद कर दी गई। अन्य लाइनों से यातायात निकाला गया। लेकिन टिकैत खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दिनेश शुक्ल, नवल पटेल, विनोद कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह यादव, जय सिंह यादव, कंचन सिंह, राजेश कुमारी, कप्तान सिंह, मुन्ना शेख, जितेन्द्र, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।



...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें