फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शटरिंग खोलते समय करंट से मजदूर की मौत

Wed, 17 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हुसैनगंज। शटरिंग खोल रहे मजदूर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी राम भवन कोरी का बेटा दीपक (27) शटरिंग लगाने में मजदूरी करता था। मंगलवार को बारह मील चौराहे के पास एक मकान की शटरिंग खोल रहा था। मकान के बगल से 11 हजार की लाइन निकली है।
शटरिंग का आउटर खोलते समय बिजली की लाइन में छू गया, जिसमें मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। साथ में काम कर रहे मजदूर उसे सीएचसी ला जा रहे थे, तभी रास्ते में मजदूर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। मां मीना देवी व पांच साल का बेटा देवा का रोकर हाल बेहाल है। मजदूर दो भाई थे, जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें