फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे स्टेशन में पोर्च और सर्कुलेटिंग एरिया का काम शुरू

Mon, 05 Feb 2024 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 23 - रेलवे स्टेशन के बाहर शुरू पोर्च का निर्माण।
विज्ञापन

- एडीआरएम की हिदायत के बाद अमृत स्टेशन निर्माण कार्य में आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन में हो रहे निर्माण कार्य में एडीआरएम की हिदायत के बाद तेजी आई है। स्टेशन परिसर में पोर्च और सर्कुलेटिंग एरिया का काम शुरू हो गया। इसके अलावा दूसरे प्रवेश द्वार की तरफ बुकिंग काउंटर का निर्माण चल रहा है। उम्मीद है कि दो माह के भीतर वहां अमृत भारत स्टेशन योजना का रूप साकार हो जाएगा।
वर्ष 2023 जुलाई में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्य को हरी झंडी मिली। अगस्त में रेलवे की कार्यदाई संस्था गति शक्ति यूनिट ने कार्य शुरू किया। अभी तक स्टेशन में चौथे प्लेटफॉर्म, दूसरे प्रवेशद्वार, बाउंड्रीवाल सहित कई निर्माण कार्य हुए। वहीं आरक्षण केंद्र का ध्वस्तीकरण हो गया। 13 जनवरी को एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने पहुंच कर स्टेशन का निरीक्षण किया और पोर्च व सर्कुलेटिंग एरिया का कार्य शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही निर्माणदाई संस्था और संबंधित ठेकेदार को तय अवधि में काम समाप्त करने की हिदायत दी। अब स्टेशन में प्लेटफॉर्म नंबर एक के सौंदर्यीकरण के साथ पोर्च और सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक में जल्द ही पेंटिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डिवाइडर के साथ सात मीटर चौड़ी बनेंगी दो सड़क
गतिशक्ति यूनिट के प्रभारी मो. वाहिद ने बताया कि स्टेशन के बाहर से गुजरी सड़क को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। वहां पर सात-सात मीटर दो चौड़ी सड़क बनेंगी और उनके बीच डिवाइडर भी होगा। इसके अलावा स्टेशन आने वाली यात्रियों के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में अलग से छह मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इससे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके बाद स्टेशन के बाहर ग्रीन बेल्ट एरिया में पेड़-पौधे और पुष्प लगा कर उसे संवारा जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें