फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कबड्डी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां विकासखंड के संदीपनि पब्लिक स्कूल अदमापुर कोरसम की बालिकाओं ने बांदा मे आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रबंधक आशीष सिंह व प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह ने बालिकाओं को बधाई दी है। खेल कोच सूर्यांश गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई फोर्थ क्लस्टर कबड्डी चैंपियनशिप बांदा के अतर्रा स्थित ज्ञानस्थली में आयोजित हुआ था। विद्यालय की 11 छात्राओं रेनू, सुधी, सृष्टि, गौरी, अनु, खुशी, प्रज्वलिता, लक्ष्मी, दीपिका, निमिषा व श्रेया ने प्रतिभाग किया था। टीम ने सत्यानंद आर्यन स्कूल को हराकर 17/4 से मैच जीत लिया। छात्राओ को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय मेले में पहले दिन निकली झांकियां, दूसरे दिन दंगल
विजयीपुर। ब्योटी गांव में दो दिवसीय मेले का आयोजन हुआ, जिसका बुधवार को समापन हो गया। मेले के पहले दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी मेला देखने पहुंचे। मेले में चाट, बतासा, कंगन और गुब्बारों की दुकानें सजी थी। शाम को राधा-कृष्ण, भगवान गणेश, मां दुर्गा व काली माता समेत 17 देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां निकाली गईं। गुरुवार को मेले के साथ साथ विशाल दंगल का आयोजन किया गया। गोडा, मर्का, शाखा, बांदा व राजस्थान समेत कई जगहों से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। मौके पर दंगल अध्यक्ष मिथलेश सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेवालाल, विजयीपुर चौकी प्रभारी धनंजय कुमार सरोज, रामखेलावन, हरिनरापण व दिनेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें