फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 11 पदक, राज्य में तीसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो-12-हांथों में मेडल दिखाते छात्र-छात्रा। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहपुर। लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी मेमोरियल स्टेट में ताइक्वांडों चैंपियनशिप का आयोजन 23-24 अगस्त को हुए। इसमें जनपद के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक लाकर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सनाया श्रीवास्तव, आयुषी यादव, अनुष्का यादव ने स्वर्ण पदक व सिखा देवी रजत पदक अवंतिका सिंह को कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग में कविश कुमार, मोहम्मद अली, अमन पटेल, हार्दिक सिंह ने स्वर्ण पदक व अंशुमान प्रताप सिंह, अनुभव प्रताप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से महत्व दिया जाता है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र प्रदेश और भविष्य में राष्ट्र स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस माैके पर राजकुमार, जरीफ अनवर, अपूर्वा वर्मा, आदित्यांश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें