फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने आई महिला, मौत

विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर खड़े चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
- एकारी गांव के सामने कटी महिला संवाद न्यूज एजेंसी हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव के सामने एक महिला ने ट्रेन ने सामने आकर जान दे दी। मौके पर पंहुचे हसवा चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रमवां - फैजुल्लापुर स्टेशन के मध्य एकारी गांव के 933/8 खंबा के सामने एक महिला ने ट्रेन के सामने आकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गांव के लोगों ने बताया कि दोपहर से यह महिला आस पास घूम रही थी। कानपुर से इलाहाबाद जा रही माल गाडी के सामने महिला ने आकर जान दे दी। महिला की शिनाख्त पुलिस नहीं कर सकी है। आसपास के लोगों से पुलिस ने जानकारी ली। सभी ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। महिला की उम्र करीब 65 वर्ष है। जिसने साड़ी व लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा है। सूचना पर हसवा चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार ने शव को लादकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें