फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप से 12 लाख की 20 चेन की पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चौक बाजार में ज्वैलरी शॉप से शातिर महिलाओं ने 12 लाख कीमत 20 सोने की चेन भरा फोल्डर पार कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में महिलाएं व चोरी कैद हुई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर महिलाओं की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महादेवन टोला निवासी रवि कुमार रस्तोगी का चौक बाजार में लालबाबू ज्वैलर्स एंड संस प्रतिष्ठान है। दुकान पर 14 अगस्त की दोपहर में पांच महिलाएं अलग-अलग ग्रुप में आई। एक महिला ने सोने की चेन भरा फोल्डर (डिब्बा) काउंटर से चुरा लिया। चोरी के बाद सारी महिलाएं एक साथ दुकान से उठकर चली गई। पता लगने पर फौरन महिलाओं की खोजबीन चालू की। महिलाएं चोरी के करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। डिब्बे में 20 सोने की चेन थी। चोरी चेन की कीमत करीब 12 लाख के आसपास है। फुटेज में पांच महिलाएं दो-तीन बच्चों के साथ दिख रही हैं। एक महिला काउंटर के पीछे हाथ डालकर फोल्डर उठा लेती है। वह दुकान से निकलने लगती है। उसके पीछे बाकी महिलाएं दुकान से उठकर चली जाती हैं। रवि रस्तोगी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है। फुटेज में दिखी महिलाओं को चिन्हित कर धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें