फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकसवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 23 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज चौराहे पर सोमवार सुबह एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला राधा देवी की मौत हो गई। पति को मामूली चोट लगी और बच्ची बाल-बाल बच गई है। राधा देवी (30) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सराय डडीरा गांव निवासी नरेंद्र यादव की पत्नी थी। नरेंद्र की ससुराल असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव में है। सोमवार को वह राधा देवी (30) व तीन साल की बेटी सोनाक्षी के साथ बाइक से ससुराल जाने के लिए निकले थे। वहां शादी समारोह था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छिवलहा रोड से लखनऊ रोड को टर्न लेने के दौरान नरेंद्र की बाइक दाहिनी साइड की ओर ज्यादा कट गई। इससे जमरावां की ओर से आ रहे ट्रक में बाइक का हैंडल टकरा गया। इससे पीछे बैठी महिला उछलकर ट्रक के पहिये की चपेट में आ गई। नरेंद्र हेलमेट लगाए थे, इससे उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। बेटी सकुशल थी। बताया जाता है कि महिला गर्भवती भी थी। लोगों की सूचना पर  एसओ एपी तिवारी जीप से पहुंचे। अपनी जीप से ही राधा देवी को अस्पताल भेजा लेकिन जान नहीं बची। एसओ के मुताबिक परिवार से तहरीर मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें