फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरकारी सम्पत्ति पर नहीं किया कब्जा, फिर भी केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सुजानीपुर गांव में ऊसर की जमीन पर कब्जे के मामले में नामजद दो महिलाओं ने एसडीएम को शपथ पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया। बताया कि जमीन पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं है। उसके बावजूद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सुजानीपुर गांव के लेखपाल विनोद कुमार ने कोतवाली खागा में तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ ऊसर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर मौके पर बने निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया गया था। नामजद किए गए आरोपियों में समां बानो व मोहसिना बानो का नाम शामिल किया गया था।
समां बानो पत्नी सरकार आलम व मोहसिना बानो पत्नी स्व. कलीम ने तहसील पहुंचकर शपथ पत्र सहित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी ओर से सरकारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं किया गया था। बावजूद इसके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जिससे उन्हें पुलिस प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें