फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला का फंदे पर लटका मिला शव, सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमौली। महिला का फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के खातिर हत्या किए जाने का पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग निवासी राजेश कुमार यादव की पत्नी आरती देवी (25) का कमरे में दुपट्टे के फंदे से शव लटकता मिला। पति राजेश ने बताया कि वह शुक्रवार शाम पत्नी ने बाजार जाने के लिए रुपये मांग रही थी। इसी बात पर कहासुनी के बाद कमरे में चली गई थी और दरवाजा बंद कर लिया था। कुछ देर बाद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं आने पर पड़ोसियों की मदद से दीवार तोड़कर दरवाजा खोला। छत में लगे कुंडे पर पत्नी का दुपट्टे से शव लटका हुआ था। पति ने 112 नंबर पर करीब रात 12 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतराया। सूचना पर ललौली थाना क्षेत्र के दतौली निवासी मृतका का पिता विशंभर सिंह यादव पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति राजेश कुमार, ससुर रामशंकर, सास रामरती, जेठ सर्वेश, देवर बृजेश, ननद उमा देवी, नंदोई राजेश समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विशंभर का आरोप है कि बेटी की चार साल पहले शादी की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन नकदी, बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें