फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। घर में महिला का फंदे से लटकता शव मिला। महिला की मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाने के सुकेती गांव निवासी स्व. शिवबरन की पुत्री उमेशकली (42) की शादी दो साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी धर्मराज पासवान के साथ हुई थी। पति ने बताया कि सुबह पत्नी से खाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद घर से निकला था। कुछ देर बाद परिजनों से खबर मिली कि रस्सी के फंदे से पत्नी लटकी है। सूचना पर मायके से पत्नी की मां राजकुमारी ससुराल पहुंची। उसने आरोप लगाया कि बेटी की ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें