फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पड़ोसी घायल

Mon, 08 May 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पड़ोसी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ढोढि़याही मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। बाइक चालक पड़ोसी घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी राम प्रकाश की पत्नी शकुंतला देवी (50) पड़ोसी विनोद पासवान के साथ रविवार रात जिला अस्पताल आ रही थी। ढोढि़याही मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पड़ोसी विनोद घायल हुआ। परिजनों ने बताया कि महिला का पुत्र रविवार शाम निमंत्रण में गया था। हादसे का शिकार होने की सूचना पर महिला पड़ोसी के साथ जिला अस्पताल जा रही थी। जबकि उसका पुत्र सकुशल घर पहुंच गया था।
-
फोटो 19- क्षतिग्रस्त बोलेरो
बोलेरो ट्रैक्टर से भिड़ंत में दूल्हे के नाना की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षपालपुर। दूल्हे और बरातियों सवार बोलेरो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में बुजुर्ग की इलाज दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग दूल्हे का नाना था।
किशनपुर के दरियापुर गांव से शनिवार रात धाता थाने के सेमरी गांव बरात जा रही थी।
बरातियों की बोलेरो खखरेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्ली गांव ककरहाई बाग के पास ट्रैक्टर से टकराई थी। हादसे में बोलेरो सवार दूल्हा सरविंद (22), नीतू (16) हीरालाल (75), चुन्नीलाल (75), डडीया गांव निवासी चालक अजय कुमार और दूल्हे का नाना अमरनाथ (80) घायल हो गए थे। घायल अमरनाथ को मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर अमरनाथ की मौत हो गई। मृतक अमरनाथ चित्रकूट जिले के किशोर का पुरवा निवासी थे। सादे माहौल में बरात की विदाई हुई।
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड घायल
बिंदकी। जाफरगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बडिगवां निवासी होमगार्ड राजीव मिश्रा बाइक से बिंदकी आया था। बिंदकी से घर लौटते समय सरकंडी मोड़ के पास बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड घायल हो गया। राहगीरों ने होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन

-
फोटो 23- दीवानीपुर के पास हादसे के बाद लगी भीड़
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
सहिली। मलवां थाना क्षेत्र के दिवानीपुर गांव निवासी शिव कुमार बाइक से खेत जा रहा था। पड़ोसी गांव ठकुराइनपुरवा निवासी अमन कुमार बहन कल्पना को लेकर कस्बा जा रहा था। बाइकों की भिंड़त में तीनों घायल हो गए। हादसा देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें