इटावा। भरतिया कोठी के पास गाय से बाइक टकराने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। आठ मई को ऊसराहार से अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे। भरतिया कोठी के पास ममता देवी पत्नी कुंवर पाल सिंह की बाइक गाय से टकरा गई। बाइक सवा दंपती घायल हो गए। जिनको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया । (संवाद)