फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे पर लटकी महिला, मायका व ससुराल पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सहिली। फंदे से लटकी महिला का अंतिम संस्कार का मायके पक्ष ने विरोध किया। ससुराल और मायके पक्ष में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

मलवां थाना कोतवाली क्षेत्र के बैजानी गांव की रामबहादुर रैदास की पत्नी रामदेवी (55) का शव शुक्रवार का घर में पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजन और ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। मृतका के गाजीपुर थाने के शाह निवासी मायके पक्ष के रामबाबू, श्यामकरन, छोटेलाल पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोकवा दिया। पक्षों के बीच विवाद हो गया।
मारपीट की सूचना पर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक दंपती के बीच रात को किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद से क्षुब्ध होकर महिला ने जान दी है। मृतका के तीन बेटे नीरज कुमार, ओमहरी, शिवशंकर उर्फ ननकू हैं। सभी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें