फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव , हत्या का आरोप

Thu, 15 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रक्षपालपुर। विवाहिता का फंदे से गुरुवार को घर के अंदर शव लटकता मिला। मृतका के भाई ने पति समेत चार के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी छोटेलाल की पुत्री लक्ष्मी देवी (25) की शादी 2017 में क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। लक्ष्मी का साड़ी के फंदे से सुबह घर के अंदर छत के कुंडे लटकता शव मिला। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर मृतका के मायके से परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर मृतका और उसके पति के बीच रात को विवाद हुआ था। विवाद के बाद लक्ष्मी कमरा बंद कर सोने चली गई थी। सुबह दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़ने पर लक्ष्मी का शव लटकता मिला। मृतका के भाई नीरज ने बताया कि बहन को ससुरालीजन दहेज में नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

कई बार समझने के बावजूद मारपीट करते थे। मांग पूरी न होने पर बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। नीरज ने पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें