फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभ गांव में शुक्रवार को महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मौसेरे भाई विवेक सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी अमन सिंह की शादी चार साल पहले कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा निवासी रीशू सिंह(26) से हुई थी। पति ने बताया कि पत्नी की कई दिन से तबीयत खराब थी। उसका घर में इलाज चल रहा था। होली के बाद जिला अस्पताल लेकर जाने से पहले दोपहर 12 बजे घर में अचानक पत्नी की सांस थम गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होगा। जिसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर तहसीलदार खागा और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की जांच की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें