फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव के पास सोमवार को एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं महिला का पुत्र व भतीजा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी माया देवी (40) का भाई जनपद के कासिमपुर कटरा में रहता है। मायादेवी सोमवार को बेटे करन (22) व भतीजे मिथलेश (20) के साथ बाइक में भाई को राखी बांधने आ रही थीं। त्योहार के कारण लाडलेपुर के पास भीड़ बहुत थी। इसी दौरान हथगाम से चौकी की ओर जा रहे बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में माया देवी की मौत हो गई। वहीं करन और मिथलेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें