खागा। सराफा गली की रहने वाली एक महिला की शनिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहल्ले से मायके पक्ष को इस बात की जानकारी मिली तो वह रविवार की दोपहर खागा पहुंचे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी है।
कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के कुढ़नी निवासी जमील ने कोतवाली में बताया कि उन्होंने बहन इस्लामुन (31) का निकाह वर्ष 2008 में मोहम्मद जिया पुत्र नन्हे निवासी सराफा गली, खागा के साथ किया था।
रविवार की सुबह उन्हें खागा के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनकी बहन की शनिवार रात मौत हो गई। ससुरालीजनों से सूचना न मिलने के कारण उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।