हथगाम। करंट की चपेट में आने से सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव के पालों की अड़ार गांव निवासी शिवसेवक पाल की पत्नी रन्नो देवी(50) सुबह घर में साफ सफाई के बाद आराम करने बैठी थी। वह फर्राटा पंखा का प्लग लगाने लगी। प्लग लगाते समय कटी तार छूने से महिला करंट की चपेट में आ गई। वह करंट लगने से जमीन पर गिरी। आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे पहुंचे। बेहोशी हालत में महिला को देखकर सीएचसी हथगाम ले गए। सीएचसी में डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की एक बड़ी बेटी पप्पी देवी शादीशुदा है। दो पुत्र पंकज पाल और सनी पाल हैं।