फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, युवक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। तेज रफ्तार डीसीएम ने शुक्रवार दोपहर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसका पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से युवक को कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के सरायं महमूदपुर निवासी विनोद की पत्नी सविता (39) पड़ोसी किशन के साथ बाइक से जहानाबाद बिजली उपकेंद्र बिल ठीक कराने आ रहे थे। मुगलमार्ग हाईवे पर जहानाबाद से बकेवर की ओ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उछलकर रोड पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सविता को मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद किशन की हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट रेफर किया गया। उधर, हादसे की खबर पर पुलिस पहुंची। सूचना पर बकेवर पुलिस ने नाकेबंदी की। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर सविता के परिजन सीएचसी पहुंचे। थानाध्यक्ष अनुरद्ध द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें