फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोठरी ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत

Thu, 18 May 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। कच्ची कोठरी ढहने से महिला की उसमें दबकर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव सिरसी के संतराम लोधी नागपुर में परिवार सहित रहकर ठेला लगाता है। 10 मई को संतराम गांव में घर बनवाने के लिए परिवार सहित आया था। मकान बनवाने के लिए पिलर का काम हो रहा था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर काम बंद कर घर चले गए। इसके बाद पत्नी सुनीता (45) ने पति संतराम को पानी लाकर दिया और पास की पुरानी अपनी ही कोठरी के नीचे खड़ी हो गई।
अचानक पूरी कोठरी भरभरा कर गिर गई, जिसमें सुनीता उसके मलबे में दब गई। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और किसी तरह सुनीता को बाहर निकाला। गंभीर हालत में कानपुर ले जाते समय महिला की रास्ते मे मौत हो गई। महिला के दो बेटे रंजीत (18), पुष्पेंद्र (8 ) और पुत्री शिवानी (18) का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें