फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे लाइन पार कर रही महिला ट्रेन से कटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। बैंक से घर जा रही महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बरगदिया पुरवा मजरे सनगांव निवासी चंद्रशेखर कोरी की पत्नी माया देवी (53) दोपहर लगभग एक बजे घर से बहरामपुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में पैसा निकालने के लिए गई थी। बैंक से पैसा नही निकलने पर महिला घर लौट रही थी। रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर मौत हो गई। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें