असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बुधरामऊ निवासी अमित कुमार की पत्नी सरिता देवी (30) बुधवार को देर शाम फोन पर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इससे आहत महिला ने घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सास और ससुर खेत में चारा काटने गए थे।
आकर देखा तो होश उड़ गए। पति अमित अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला के एक बेटा अंशू (8) है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।