फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, मुकदमा

Sun, 17 Dec 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विवाहित महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल किए जाने का एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का मायका बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। गांव का छोटू अक्सर महिला को फोन करता है। बदनाम करने की धमकी देता है। उसकी फोटो में छेड़छाड़ कर छोटू ने अश्लील वीडियो बनाए हैं। अक्सर मैसेज भेजकर मिलने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। उसने पति को आपबीती बताई। पति ने फोन कर उसे समझाने की कोशिश की। उसने पति को भी गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। बिंदकी कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें